मंकीपॉक्स के खतरे के बीच फिर डराने लगा कोरोना

अमर उजाला

Fri, 5 August 2022

Image Credit : सोशल मीडिया

देश में कोरोना के नए मामलों में शुक्रवार को फिर उछाल नजर आया। 20 हजार से ज्यादा नए केस मिले और 70 मरीजों की मौत हो गई। 

Image Credit : Social media

शुक्रवार सुबह 8 बजे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 20,551 नए संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 21595 लोग स्वस्थ भी हुए।

Image Credit : Social media

बीते 24 घंटे में हुई 70 मौतों के साथ देश में महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,26,600 हो गई। वहीं, कुल मरीज बढ़कर 4,41,07,588 हो गए। 

Image Credit : Social media

दैनिक संक्रमण दर भी बढ़कर 5.14 फीसदी हो गई है। सक्रिय केस 1,35,364 हैं। 

Image Credit : सोशल मीडिया

गुरुवार को देश में कोरोना के नए मामलों में करीब 16 फीसदी का इजाफा देखने को मिला था। कल कोरोना के 19,893 नए मामले दर्ज किए गए थे, जबकि बुधवार को 17,135 नए मामले सामने आए थे।

Image Credit : अमर उजाला

गुरुवार को देश में संक्रमण से 53 लोगों की मौत हुई थी, जबकि शुक्रवार को 70 मौतें हुईं। यानी शुक्रवार को संक्रमण व मौतों दोनों में बढ़ोतरी हुई।

Image Credit : PTI

सक्रिय केस में गुरुवार के मुकाबले कमी आई। गुरुवार को उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,36,478 हो गई थी जो शुक्रवार को और घटकर 1,35,364 रह गई।

Image Credit : पीटीआई

इंसान की हथेलियों और तलवों पर बाल क्यों नहीं उगते?

istock
Read Now