This browser does not support the video element.
अमर उजाला
Wed, 3 August 2022
देश में अब तक मंकीपॉक्स के नौ मामले सामने आए हैं। इनमें से पांच मरीजों का विदेश यात्रा का इतिहास है। एक मरीज की मौत भी हुई है।
स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मडाविया ने बताया है कि संक्रमण को हराने के लिए नेशनल टास्क फोर्स का गठन किया गया है।
उन्होंने बीमारी के प्रसार को रोकने, परीक्षण किट और टीका विकसित करने के लिए उठाए जा रहे विभिन्न कदमों के बारे में जानकारी दी।
केरल में पिछले महीने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से लौटा 30 वर्षीय एक व्यक्ति मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया था। जिसके साथ ही राज्य में इस वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या पांच हो गई है।
दिल्ली में मंकीपॉक्स का चौथा मामला सामने आया है। एक और नाइजीरियाई महिला संक्रमित पाई गई है। इससे पहले बीते दिन भी एक नाइजीरियाई पुरुष संक्रमित हुआ था।
इससे पहले सोमवार को दिल्ली में 35 वर्षीय एक नाइजीरियाई व्यक्ति में मंकीपॉक्स का संक्रमण मिला था। उसने हाल में कोई विदेश यात्रा नहीं की है।
दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में भर्ती पहले मंकीपॉक्स संक्रमित मरीज को आज छुट्टी मिल गई है। मरीज की तबीयत ठीक है, उसके शरीर के लाल दाने भी ठीक हो गए हैं।
धरती पर एलियंस की सबसे पसंदीदा जगह!