अमर उजाला
Mon, 18 July 2022
महाराष्ट्र, गुजरात और असम समेत कई राज्यों में बाढ़ और बारिश के हालात बने हुए हैं।
यूपी और बिहार के लोगों को मूसलाधार बारिश का बेसब्री से इंतजार है।
मौसम विभाग ने बिहार और यूपी में मानसून वाली बारिश को लेकर नई तारीख दे दी है।
19 जुलाई से उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान है, जोकि 23 जुलाई तक जारी रहने की उम्मीद है।
बिहार में भी 19 जुलाई के बाद ही मानसून सक्रिय हो पाएगा। फिलहाल इसके पहले बारिश की संभावना बहुत कम है।
आंध्र प्रदेश में के पांच जिलों के करीब 515 गांव इस समय बाढ़ की चपेट में हैं।
असम में बाढ़ की स्थिति में फिलहाल सुधार होता दिखा रहा है। राज्य में करीब 90 हजार लोग अभी बाढ़ से प्रभावित हैं।
देश पर फिर मंडरा रहा कोरोना का खतरा, जानें वजह