मौसम का हाल: 3 दिन पहले मानसून की दस्तक 

अमर उजाला

Mon, 30 May 2022

Image Credit : Pixabay

इस बार देश में मानसून ने तय समय से तीन दिन पहले दस्तक दे दी है। 29 मई को ये केरल पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक विभाग ने कहा है कि अगले पांच दिन केरल में जमकर बारिश होगी।

Image Credit : Pixabay

मानसून के तीन दिन पहले आने के बाद अब हर कोई अपने प्रदेश के मौसम की जानकारी हासिल करना चाहता है। आइए हम बताते हैं कि मौसम विभाग के अनुमान के हिसाब से आपके यहां कब मानसून दस्तक देगा।

Image Credit : Pixabay

मौसम वैज्ञानिक डॉ. केपी पांडेय के मुताबिक, अगले पांच दिनों में केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, पुडुचेरी में खूब बारिश होगी। लक्षद्वीप में 30 मई को भारी बारिश हो सकती है। 

Image Credit : Pixabay

31 मई और एक जून को मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, पुडुचेरी, कर्नाटक, तमिलनाडु के कुछ इलाकों में भी गरज, चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की उम्मीद है।

Image Credit : Pixabay

देश के किसी भी हिस्से में अगले पांच दिन तक हीट वेव यानी लू चलने का अनुमान नहीं है। मतलब पूरे देश में लोगों को इस बीच गर्मी से निजात मिली रहेगी। 

Image Credit : Pixabay

मौसम विभाग के अनुसार, एक से तीन जून तक अंडमान निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश होगी। इस दौरान छत्तीसगढ़, गोवा, ओडिशा, आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलेंगी।

Image Credit : Pixabay

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को मौसम ने करवट ली और गरज के साथ करीब आधा घंटा बारिश हुई। इससे लोगों को प्रचंड गर्मी से काफी राहत मिली है। लेकिन बारिश के साथ आई आंधी ने भारी नुकसान किया।

Image Credit : Pixabay

आधार कार्ड की फोटोकॉपी साझा करते वक्त रखें इस बात का ध्यान

Amar ujala
Read Now