केंद्र सरकार ने बुधवार को थर्ड पार्टी मोटर व्हीकल इंश्योरेंस के प्रीमियम रेट में इजाफा कर दिया है। इस बढ़ोतरी के संबंध में सड़क एवं परिवहन मंत्रालय की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।
Image Credit : social media
केंद्र सरकार की ओर से लिए गए इस फैसले के बाद अब कार के इंजन के हिसाब से बीमा कराने के लिए ज्यादा राशि का भुगतान करना पड़ेगा।
Image Credit : social media
इसके मुताबिक, मोटर इंश्योरेंस के प्रीमियम में इससे पहले साल 2019-20 के लिए बढ़ोतरी की गई थी। इसमें बताया गया कि बीमा प्रीमियम की नई दरें एक जून 2022 से प्रभावी हो जाएंगी।
Image Credit : social media
परिवहन मंत्रालय के मुताबिक, अब 1,000 सीसी से कम क्षमता वाले इंजन के वाहनों को थर्ड पार्टी बीमा के लिए निर्धारित प्रीमियम 2,094 रुपये चुकाना होगा, जो कि 2019-20 में 2,072 रुपये था।
Image Credit : social media
1,000 सीसी से 1,500 सीसी वाली कारों का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस का प्रीमियम 3,221 रुपये से बढ़ाकर 3,416 रुपये किया गया है।
Image Credit : social media
1,500 सीसी से ऊपर वाले वाहनों के लिए थर्ड पार्टी इंश्योरेंस प्रीमियम में मामूली बढ़ोतरी की गई है और यह 7,890 रुपये की जगह 7,897 रुपये हो गया है।
Image Credit : social media
अधिसूचना के मुताबिक, एक जून 2022 से 150 सीसी से लेकर 350 सीसी वाली बाइक का प्रीमियम 1,366 रुपये बसूला जाएगा, जबकि 350 सीसी से ज्यादा क्षमता वाले इंजन वाले दोपहिया वाहनों के लिए इंश्योरेंश प्रीमियम 2,804 रुपये फिक्स किया गया है।
Image Credit : social media
कोरोना महामारी के कारण दो साल तक प्रीमियम में किसी तरह का कोई भी बदलाव नहीं किया गया था। संशोधित टीपी बीमा प्रीमियम एक जून से लागू होगा।