अमर उजाला
Tue, 26 November 2024
आज देश 26/11 आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों और मारे गए लोगों को याद कर रहा है
आज से ठीक 16 साल पहले 26 नवंबर 2008 को आतंकियों ने मुंबई में हमला किया था, जिसमें 160 से ज्यादा लोग मारे गए थे
हमले से ठीक पहले आतंकी 23 नवंबर को कराची से नाव के रास्ते ये आतंकी मुंबई में घुसे थे
आतंकी पहले छत्रपति शिवाजी टर्मिनस पर अंधाधुंध गोलीबारी की
हमलावरों में एक अजमल कसाब भी था, जिसे फांसी दी जा चुकी है
इसके अलावा दक्षिणी मुंबई के लियोपोल्ड कैफे में भी गोलीबारी हुई. जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई थी
26/11 के तीन बड़े मोर्चों में मुंबई का ताज होटल, ओबेरॉय ट्राइडेंट होटल और नरीमन हाउस शामिल था
जब हमला हुआ तो ताज में 450 और ओबेरॉय में 380 मेहमान मौजूद थे
सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच तीन दिनों तक मुठभेड़ चलती रही। इस दौरान मुंबई में कई धमाके हुए
29 नवंबर की सुबह तक नौ हमलावरों का सफाया हो चुका था और अजमल कसाब के तौर पर एक हमलावर पुलिस की गिरफ्त में था
आईपीएल के सबसे युवा करोड़पति बने वैभव सूर्यवंशी