देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में शनिवार को 100 फीसदी पात्र आबादी को टीके की पहली खुराक लगाने का आंकड़ा पार कर लिया गया।
Image Credit : पीटीआई
कोविन पोर्टल के अनुसार मुंबई की वयस्क आबादी 92,36,546 है। शनिवार दोपहर तक के डाटा के अनुसार यहां टीके की 92,39,902 पहली खुराकें दी जा चुकी हैं।
Image Credit : पीटीआई (फाइल)
यहां अभी तक टीके की 59,83,452 दूसरी खुराकें दी जा चुकी हैं। यानी अभी तक मुंबई में 65 फीसदी वयस्क आबादी का कोरोना महामारी के खिलाफ पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।
Image Credit : पीटीआई (फाइल)
देश में कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान की शुरुआत होने के लगभग 10 महीने बाद मुंबई ने टीके की पहली खुराक की 100 फीसदी कवरेज हासिल की है।
Image Credit : पीटीआई (फाइल)
This browser does not support the video element.
एक समय में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित रहे महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कुल 462 सार्वजनिक और निजी टीकाकरण केंद्रों की मदद से यह मुकाम पाया गया है।
Video Credit : पिक्साबे
सबसे ज्यादा प्रदूषित दिल्ली, कैसे जिंदा रहेंगे लोग?