अब फोन पर हैलो नहीं, वंदे मातरम बोलिए! इस राज्य ने किया फैसला

अमर उजाला

Mon, 15 August 2022

Image Credit : Social Media

महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार के बाद रविवार को विभागों का बंटवारा कर दिया गया। इसके बाद ही सरकार ने एक नया आदेश जारी किया। 

Image Credit : Social media

इसके मुताबिक, महाराष्ट्र के सभी सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों को एक कॉल आने पर अनिवार्य रूप से हैलो के बजाय 'वंदे मातरम' कहना होगा। 

Image Credit : iStock

इसके लिए एक आधिकारिक आदेश जल्द ही जारी किया जाएगा। महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने इसकी घोषणा की।

Image Credit : सोशल मीडिया

महाराष्ट्र के नवनियुक्त सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि हम आजादी के 76वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। हम स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। इसलिए मैं चाहता हूं कि अधिकारी नमस्ते के बजाय फोन पर 'वंदे मातरम' कहें।

Image Credit : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा कि औपचारिक सरकारी आदेश 18 अगस्त तक आ जाएगा। 

Image Credit : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि राज्य के सभी सरकारी अधिकारी अगले साल 26 जनवरी तक 'वंदे मातरम' कहें।

Image Credit : सोशल मीडिया

पूरा देश तिरंगे की रोशनी से चमका, तस्वीरों में देखें आजादी का अमृत महोत्सव

Amar Ujala
Read Now