नया संसद भवन किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं नया संसद भवन को देखकर आप कहेंगे कि यह किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं है। केंद्र सरकार ने संसद भवन के अंदर की तस्वीर साझा की है। नए संसद भवन का निर्माण बड़े हॉल, एक पुस्तकालय और सुविधाजनक पार्किंग स्थलों के साथ किया जा रहा है। नए संसद भवन में अत्याधुनिक संवैधानिक हॉल होगा। नई संसद में एक पुस्तकालय होगा जिसमें पुस्तकों के साथ-साथ अभिलेखीय सामग्री भी संग्रहित होगी। नया संसद भवन में अति आधुनिक कार्यालय होगा। जिसमें सांसदों को हर सुविधाएं दी जाएंगी। केंद्रीय लाउंज खुले प्रांगण के लिए बनाया जा रहा है, जिसमें राष्ट्रीय वृक्ष बरगद होगा।