भावुक कर देगी पीएम मोदी और उनकी मां की ये तस्वीर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा का आज निधन हो गया। उन्होंने सुबह साढ़े तीन बजे अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में अंतिम सांस लीं। प्रधानमंत्री मोदी और उनकी मां के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग थी जिसे देख आप भावुक हो जाएंगे। अपनी मां के 100 जन्मदिन के मौके पर पीएम मोदी अपनी मां से मिलने पहुंचे थे। पीएम मोदी हर शुभ कार्य से पहले मां का आशीर्वाद लेते थे। पीएम मोदी जब भी घर जाते तो अपनी मां को कुछ न कुछ जरूर खिलाते थे। मां के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने हीराबा के पैर धोए थे। पीएम मोदी जब भी घर जाते हैं तो अपनी मां के साथ खाना जरूर खाते थे। दोनों आपस में खूब बातचीत करते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी मां के साथ चाय पीते हुए। पीएम मोदी घर पहुंचने पर अपनी मां के स्वास्थ्य के बारे में जरूर पूछते थे।