अमर उजाला
Fri, 19 July 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भाजपा मुख्यालय पहुंचे
पीएम मोदी ने भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ अपनी पुरानी यादें साझा की
कार्यकर्ताओं से बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा- "आप लोगों की तरह मैं भी यहां काम करता था"
भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पीएम मोदी की मुलाकात को स्नेह मिलन का नाम दिया गया
तीसरी बार चुनाव जीतकर केंद्र में सरकार बनाने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पीएम मोदी की यह पहली मुलाकात है
पार्टी मुख्यालय पहुंचने पर जेपी नड्डा ने उनका स्वागत किया
इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष और राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह भी मौजूद रहे
पीएम मोदी करीब ढाई घंटे तक पार्टी मुख्यालय में रहे
इससे पहले, अपने 2019 के कार्यकाल के दौरान भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यालय के कर्मचारियों के साथ संवाद किया था
फिर एक रेल हादसा, देखें डराने वाली तस्वीरें