पीएम मोदी के आठ साल के वे आठ बड़े फैसले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को आठ साल पूरे हो चुके हैं। इस दौरान उन्होंने आठ बड़े फैसले लिए। नोटबंदी का फैसला: पीएम मोदी ने 8 नवंबर 2016 की रात 8 बजे 500 और 1000 रुपये के नोटों को बंद करने का एलान किया था। सर्जिकल स्ट्राइक: पुलवामा आतंकी हमले का बदला लेने के लिए 28 सितंबर 2016 को सर्जिकल स्ट्राइक किया। जीएसटी लागू: केंद्र सरकार ने एक जुलाई 2017 को गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स को लागू कर दिया। तीन तलाक: 2019 में सरकार ने लोकसभा और राज्यसभा में तीन तलाक बिल को पेश किया। अनुच्छेद 370 रद्द: 2019 में चुनाव जीतने के बाद मोदी सरकार ने 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 खत्म कर दिया। सीएए: 10 दिसंबर 2019 को सीएए बिल लोकसभा और 11 दिसंबर 2019 को राज्यसभा में पास हो गया। 10 जनवरी 2020 को इसे लागू कर दिया गया। 11 अप्रैल 2016 को यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) सेवा लॉन्च हुई। नोटबंदी के फैसले का इसे सबसे ज्यादा फायदा हुआ। राम मंदिर निर्माण : राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद का अंत 9 नवंबर 2019 को हुआ, जब सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या की विवादित जमीन पर रामलला विराजमान का हक माना।