वनतारा में वन्यजीवों के साथ पीएम मोदी की मनमोहक तस्वीरें प्रधानमंत्री मोदी ने जामनगर में वनतारा पशु संरक्षण केंद्र का दौरा किया था। तीन हजार एकड़ में फैला वनतारा रिलायंस की जामनगर रिफाइनरी के परिसर में स्थित है। यह वन्यजीवों के कल्याण के लिए समर्पित बचाव केंद्र है। दुर्व्यवहार और शोषण से बचाए गए पशुओं को अभयारण्य, पुनर्वास व चिकित्सा देखभाल प्रदान करता है। प्रधानमंत्री ने एशियाई शेर शावकों, सफेद शेर शावक, हिम तेंदुए शावक, कैराकल शावक समेत कई प्रजातियों के साथ समय बिताया। प्रधानमंत्री ने वनतारा में वन्यजीव अस्पताल का भी दौरा किया। बचाए गए जानवरों को केंद्र में ऐसे स्थानों पर रखा जाता है जो उनके प्राकृतिक आवास से मिलते-जुलते हैं। पीएम मोदी ने केंद्र में कई सुविधाओं का प्रबंधन कर रहे डॉक्टरों, सहायक कर्मचारियों और श्रमिकों से भी बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में गुजरात के जामनगर जिले में पशु बचाव, संरक्षण और पुनर्वास केंद्र, वनतारा का उद्घाटन किया था। National