पीएम मोदी ने राम जन्मभूमि मंदिर पर जारी की डाक टिकट-पुस्तक
अमर उजाला
Thu, 18 January 2024
Image Credit : ANI
अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं
Image Credit : ANI
इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर स्मारक डाक टिकट जारी किया है
Image Credit : ANI
बता दें कि पीएम ने दुनिया भर में भगवान राम पर जारी टिकटों की एक पुस्तक भी जारी की है
Image Credit : ANI
राम जन्मभूमि मंदिर पर स्मारक डाक टिकट डिजाइन के घटकों में राम मंदिर, चौपाई 'मंगल भवन अमंगल हारी', सूर्य, सरयू नदी और मंदिर के आसपास की मूर्तियां भी शामिल हैं
Image Credit : ANI
This browser does not support the video element.
श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर स्मारक डाक टिकट और दुनिया भर में भगवान राम पर जारी टिकटों की यह पुस्तक डाक विभाग ने तैयार की है
Video Credit : ANI
पीएम मोदी ने बताया कि राम जन्मभूमि मंदिर पर स्मारक डाक टिकट में ट्रस्ट के साथ-साथ संतों ने भी डाक विभाग का मार्गदर्शन किया है