नए संसद भवन की भव्य तस्वीरें, जानें सब कुछ दिल्ली में निर्माणाधीन नई संसद भवन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। पीएम मोदी ने यहां एक घंटे से अधिक का वक्त गुजारा। पीएम मोदी ने संसद भवन की सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने राज्यसभा और लोकसभा सहित दोनों भवनों का भी निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिसंबर 2020 में नए संसद भवन की आधारशिला रखी थी। इस भवन में आधुनिक सुविधाएं होंगी। नए संसद भवन का निर्माण टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड कर रहा है। इसमें भारत की लोकतांत्रिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए एक भव्य संविधान हॉल बनाया गया है। इसमें संसद सदस्यों के लिए एक लाउंज, एक पुस्तकालय, कई समिति कक्ष, भोजन क्षेत्र और पर्याप्त पार्किंग स्थान बनाया गया है। नए संसद भवन के दौरान पीएम मोदी ने निर्माण कार्य में लगे लोगों से बातचीत की। National