Nupur Sharma: यूपी से लेकर बंगाल तक हिंसा

अमर उजाला

Sat, 11 June 2022

Image Credit : सोशल मीडिया

प्रयागराज

जुमे की नमाज के बाद हजारों की भीड़ ने नारेबारी और प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस पर पथराव शुरू हो गया। पुलिस ने जब लाठीचार्ज किया तो भीड़ गलियों और छतों पर पहुंच गई और पुलिस पर पथराव करने लगी। 
Image Credit : सोशल मीडिया

सहारनपुर 

यहां नवाबगंज में जुमे की नमाज के बाद जुलूस से लौटते हुए लोगों ने नेहरू मार्केट में खुली दुकानों पर पथराव किया। घटना के बाद पुलिस के कार्रवाई शुरू की। अब तक 20 से अधिक लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। 
Image Credit : सोशल मीडिया

मुरादाबाद

जुमे की नमाज के बाद थाना मुगलपुरा इलाके में स्थित मस्जिद के बाहर नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा हुआ। उपद्रव करने वालों पर पुलिस ने लाठीचार्ज करके भगाया। 
Image Credit : सोशल मीडिया

देवबंद 

जुमे की नमाज के बाद देवबंद के रशीदिया मस्जिद के बाहर भी जमकर बवाल हुआ। यहां नमाजियों ने पुलिस पर पथराव किया। पुलिस ने आठ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। 
Image Credit : सोशल मीडिया

पश्चिम बंगाल 

नमाजियों ने हावड़ा में नेशनल हाइवे 116 को ब्लॉक कर आगजनी की। इस दौरान गाड़िया, ऐंबुलेंस, पुलिस वाहन, फायर टेंडर और ट्रक वगैरह ट्रैफिक में फंसे रहे। करीब 10 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया।
Image Credit : सोशल मीडिया

रांची 

रांची में हालात बेकाबू दिखे। नमाज के बाद उग्र प्रदर्शन किया गया। इसके बाद पुलिस की प्रदर्शनकारियों से झड़प हुई। इसमें 12 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए।
Image Credit : सोशल मीडिया

देश में जुमे पर कई जगह में हिंसा-आगजनी

Amar Ujala
Read Now