अमर उजाला
Wed, 17 July 2024
महाराष्ट्र की ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर का विवाद इन दिनों सुर्खियों में है।
पूजा की नियुक्ति से लेकर बतौर प्रशिक्षु अधिकारी उनके व्यवहार पर सवालिया निशान हैं।
नियुक्ति की जांच के लिए केंद्र सरकार ने समिति गठित की है।
11 जुलाई को गठित यह समिति 15 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
इसी बीच मंगलवार को पूजा खेडकर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी ट्रेनिंग रद्द कर दी गई।
पूजा खेडकर हाल के दिनों में अपनी मांगों और व्यवहार को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
पूजा पर पुणे में बतौर प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी रहते हुए अधिकारों के दुरुपयोग का आरोप लगा है।
सिर्फ जीनियस ही तस्वीर में 7 सेकेंड के अंदर ढूंढ सकते हैं गेंद