भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ पालतू डॉग 'लूना' राहुल गांधी ने यात्रा में अपनी बहन प्रियंका के डॉग लूना को भी साथ लिया। लूना के साथ राहुल गांधी की तस्वीर सामने आने के बाद ट्विटर पर लोग खूब दिलचस्पी ले रहे हैं। प्रियंका गांधी ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर राहुल और लूना की तस्वीर साझा कीं। प्रियंका ने लिखा कि लूना का अपहरण कर लिया गया है।