अमर उजाला
Sat, 31 May 2025
इस साल समय से पहले पहुंचा मानसून तेजी से मध्य भारत सहित अन्य हिस्सों में आगे बढ़ रहा है।
देश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश देखने को मिल रही है।
दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में भी तेज हवाओं और हल्की बारिश की वजह से हीटवेव से राहत मिली है।
दिल्ली एनसीआर में आज बादल छाए रहने की संभावना है।
तेज हवाओं के साथ बारिश होने की आशंका भी जताई गई है।
मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में 50 से 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद में मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
1 जून से बदल रहे कई नियम: अब ईपीएफओ से पैसे निकालना आसान, क्रेडिट कार्ड होगा महंगा