गणतंत्र दिवस पर झांकियों का प्रदर्शन, राफेल से जगुआर तक की गर्जना
अमर उजाला
Wed, 26 January 2022
Image Credit : ANI
भारतीय वायु सेना के 75 विमानों के साथ फ्लाई पास्ट
गणतंत्र दिवस परेड के मौके पर भारतीय वायु सेना के 75 विमानों ने फ्लाई पास्ट किया।
Image Credit : ANI
आईटीबीपी ने 15,000 फीट की ऊंचाई पर गणतंत्र दिवस मनाया
लद्दाख में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के हिमवीर जवानों ने 15,000 फीट की ऊंचाई पर -35 डिग्री सेल्सियस तापमान में भारत का 73वां गणतंत्र दिवस मनाया।
Image Credit : ANI
परेड में सबसे आगे हॉर्स कैवेलरी रही
परेड में सबसे आगे हॉर्स कैवेलरी 61 की पहली टुकड़ी रही। यह दुनिया में एकमात्र सेवारत सक्रिय हॉर्स कैवेलरी रेजिमेंट है।
Image Credit : ANI
टैंकों ने शानदार प्रदर्शन किया
दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर शौर्य का प्रदर्शन जारी है। परेड में सेंचुरियन टैंक, पीटी-76, एमबीटी अर्जुन एमके-आई टैंकों ने शानदार प्रदर्शन किया।
Image Credit : ANI
DRDO की सामरिक शक्ति का प्रदर्शन
राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में DRDO की सामरिक शक्ति का प्रदर्शन किया। इसमें DRDO ने पनडुब्बी के लिए एयर इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन सिस्टम तकनीक दिखाई है।
Image Credit : ANI
विधानसभा चुनाव: यूपी की राजनीति का फिर केंद्र बना 'कैराना'