पुरी जगन्नाथ मंदिर को 28 लाख का गुप्त दान

अमर उजाला

Sat, 13 November 2021

Image Credit : ANI

एक दिन में रिकॉर्ड गुप्त दान  

पुरी के जगन्नाथ मंदिर में एक दिन में रिकार्ड गुप्त दान दिया गया है। मंदिर के नाट्यमंडप दानपेटी में 28 लाख 10 हजार 691 रुपये नकदी के साथ 550 मिली ग्राम सोना और 61 ग्राम 700 मिलीग्राम चांदी मिली है।
Image Credit : istock

पहली बार इतना बड़ा चढ़ावा

सामान्य दिनों में पुरी जगन्नाथ मंदिर की दानपेटी से 3 से 4 लाख दान संग्रह देखने को मिलता था, लेकिन यह पहली बार है कि एक ही दिन में 28 लाख रुपये मिले हैं।
Image Credit : ANI

नोट गिनने में लगे पांच घंटे

अधिकारी ने बताया कि दान किए गए नोटों और सिक्कों को गिनने में पांच लोगों को पांच घंटे लगे। उन्होंने कहा कि हुंडी के माध्यम से दान करने के लिए भक्तों में अधिक उत्साह दिखाई देता है।
Image Credit : istock

अवला नवमी के दिन मिला चढ़ावा

ओडिशा के पुरी में स्थित इस 12वीं सदी के मंदिर में शुक्रवार को यह गुप्त दान दिया गया। बता दें शुक्रवार को 'अनला नवमी' थी, जो भगवान विष्णु को समर्पित एक प्रमुख त्योहार है। 
Image Credit : ANI

हुंडी में करते हैं गुमनाम दान

भक्त 'हुंडी' में गुमनाम रूप से किसी भी राशि का दान कर सकते हैं। शनिवार को मंदिर प्रशासन के एक अधिकारी ने यह जानकारी साझा की। शुक्रवार को 35 हजार 543 भक्तों ने महाप्रभु के दर्शन किए थे। 
Image Credit : ANI

कार्तिक माह में जुटते हैं भक्त

यहां उल्लेखनीय है कार्तिक महीना चल रहा है और इस महीने में प्रदेश के सभी जिलों से भक्तों का जमावड़ा पुरी में होता है। शुक्रवार को जगन्नाथ मंदिर में देखी गई और भक्तों ने दिल खोलकर दान दिया है। 

Image Credit : ANI

कुछ सालों में डूब जाएंगे कोलकाता समेत दुनिया के ये बड़े शहर!

istock
Read Now