रूस की AN-94 राइफल से हुई मूसेवाला की हत्या पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में रूस की खतरनाक AN-94 असॉल्ट राइफल का इस्तेमाल हुआ। यह इतना घातक हथियार है कि रूसी सेना इसका इस्तेमाल करती है। रूस इसके अलावा कुछ ही देश हैं जिनके पास AN-94 असॉल्ट राइफल है। AN-94 असॉल्ट राइफल को एके-47 के विकल्प के तौर पर बनाया गया था। 1997 से लगातार इस राइफल का उपयोग रूसी सेना द्वारा किया जाता है। इस हथियार से बर्स्ट मोड में इससे 1800 गोलियां दागी जा सकती हैं। गोलियों की गति 900 मीटर प्रति सेकेंड है। ऑटोमैटिक मोड में यह हर मिनट 600 राउंड गोलियां दागती है। एके-47 की तरह न ही यह हथियार चलाने में आसान है और न ही यह रिपयरेबल है। इसकी खासियत दो शॉट बर्स्ट ऑप्शन है। यानी एक के पीछे एक करके दो गोलियों के निकलने में समय का अंतर माइक्रोसेकेंड्स में होता है। न्यूज