पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की रविवार को दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। उनकी गाड़ी पर 30 से ज्यादा राउंड फायरिंग की गई।
Image Credit : social media
सामने आ रहा है कि मूसेवाला की हत्या में AN-94 असॉल्ट राइफल का इस्तेमाल हुआ। यह इतना घातक हथियार है कि रूसी सेना इसका इस्तेमाल करती है।
Image Credit : social media
AN-94 असॉल्ट राइफल का पूरा नाम एवतोमैत निकोनोव है। चीफ डिजाइनर गेनाडी निकोनोव ने 1980 में इस पर काम शुरू किया था और 1994 में यह बनकर तैयार हुई।
Image Credit : social media
AN-94 असॉल्ट राइफल को एके-47 के विकल्प के तौर पर बनाया गया था।
Image Credit : social media
1997 से लगातार इस राइफल का उपयोग रूसी सेना द्वारा किया जाता है। इसके अलावा यह हथियार कुछ ही देशों के पास है।
Image Credit : social media
यह हथियार इतना खतरनाक है कि बर्स्ट मोड में इससे 1800 गोलियां दागी जा सकती हैं। ऑटोमैटिक मोड में यह हर मिनट 600 राउंड गोलियां दागती है। गोलियों की गति 900 मीटर प्रति सेकेंड है।
Image Credit : सोशल मीडिया
एके-47 की तरह न ही यह हथियार चलाने में आसान है और न ही यह रिपयरेबल है। इसकी फायरिंग रेंज 700 मीटर है और वजन 3.85 किलोग्राम है।