Sri Lanka: सड़क से संसद तक जनता का कोहराम

अमर उजाला

Wed, 13 July 2022

Image Credit : ANI

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे आज देश छोड़कर भाग गए। वह मालदीव के लिए रवाना हुए। उन्हें आज इस्तीफा देना था।

Image Credit : अमर उजाला

श्रीलंका की संसद ने बताया, गोतबाया राजपक्षे ने अभी तक अपना इस्तीफा नहीं सौंपा है। 

Image Credit : सोशल मीडिया

राष्ट्रपति के देश छोड़कर भागने की खबरों के बाद जनता में जबरदस्त आक्रोश है। 

Image Credit : ANI

सड़क पर हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी उतर आए हैं। पीएम आवास और संसद को जनता ने घेर लिया है। 

Image Credit : ANI

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। कई जगह फायरिंग की भी खबर आई है। 

Image Credit : ANI

इस बीच पीएम रानिल विक्रमसिंघे को देश का कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाया गया है। उन्होंने फिर से आपातकाल लागू कर दिया है। 

Image Credit : ANI

वहीं, श्रीलंका के राष्ट्रीय चैनल रूपवाहिनी कॉरपोरेशन ने अपना प्रसारण बंद कर दिया है। यहां प्रदर्शनकारियों ने कब्जा कर लिया है। 

Image Credit : ANI

एशिया को पसंद करते हैं एलियन!

iStock
Read Now