पति के साथ गोवा ट्रिप पर टीना डाबी राजस्थान के जैसलमेर की नई कलेक्टर और 2015 बैच की टॉपर टीना डाबी अपने आईएएस पति प्रदीप गवांडे के साथ गोवा घूम रही हैं। टीना और उनके पति प्रदीप बीच का आनंद लेने के लिए गोवा पहुंची हैं। आईएएस टीना ने सोशल मीडिया पर हनीमून की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि लहरों के साथ हम एक हो रहे हैं। IAS कपल समुद्र किनारे और लग्जरी होटल्स में जमकर मस्ती करते दिख रहे हैं। लगभग दो लाख लोगों ने टीना की इस रोमांटिक तस्वीरों को लाइक किया है।