अमेरिका में Kinder Joy से आसान है बंदूक खरीदना 

अमर उजाला

Sat, 28 May 2022

Image Credit : सोशल मीडिया

अमेरिका के संविधान में हर किसी को हथियार रखने का अधिकार दिया गया है। इसके तहत कोई भी 18 से अधिक उम्र का व्यक्ति बंदूक खरीद सकता है। 

Image Credit : सोशल मीडिया

यहां बंदूक खरीदना इतना आसान है कि आप आठ से दस मिनट में इसे खरीद सकते हैं। सड़क किनारे दुकानों, गन मेले के अलावा शॉपिंग मॉल में भी बंदूक मिल जाएगी। 
 

Image Credit : सोशल मीडिया

हालांकि, अगर आप अमेरिका में Kinder Joy खरीदने निकले हैं तो आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। यहां इस पर बैन है। 

Image Credit : सोशल मीडिया

अगर आप अमेरिका में बर्थ कंट्रोल पिल्स लेने जाते हैं तो आपको डॉक्टरी सलाह की जरूरत होगी। जबकि, बंदूक खरीदने के लिए ऐसी किसी सलाह की आवश्यकता नहीं है। 

Image Credit : सोशल मीडिया

यहां पर आपको ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए भी कुछ जांचों से गुजरना पड़ता है। बंदूक खरीदने के लिए ऐसी कोई शर्त नहीं है। 

Image Credit : सोशल मीडिया

अगर आप अमेरिका में पालतू जानवर पालना चाहते हैं तो प्रक्रिया पूरी होने में दो से तीन हफ्ते का समय लग सकता है, लेकिन बंदूक सिर्फ आठ से 10 मिनट में ले सकते हैं।

Image Credit : सोशल मीडिया

हेल्थकेयर प्रोग्राम का हिस्सा बनने के लिए कम से कम 45 दिन का इंतजार करना पड़ता है। लेकिन बंदूक के लिए कोई इंतजार नहीं है। 

Image Credit : सोशल मीडिया

ये हैं दुनिया के वो देश जहां की नागरिकता पाना है सबसे कठिन

istock
Read Now