यूपी विधानसभा चुनाव: जीते-हारे कोई, ये महिलाएं बन गईं सुर्खियां 

अमर उजाला

Mon, 24 January 2022

Image Credit : अमर उजाला

यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने महिला सियासत का दांव खेलकर आधी आबादी को सुर्खियों में ला दिया है। 




 
Image Credit : सोशल मीडिया

अपर्णा यादव

मुलायम परिवार की छोटी बहू यूपी सियासत का सबसे चर्चित चेहरा बन गई हैं। अपर्णा यादव ने भाजपा में शामिल होकर सभी को चौंका दिया है। 

 
Image Credit : सोशल मीडिया

अदिति सिंह 

रायबरेली की सदर सीट से विधायक व बाहुबली विधायक अखिलेश सिंह की बेटी ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है। अब तक वह कांग्रेस की सदस्य थीं। 
 
Image Credit : सोशल मीडिया

प्रियंका मौर्य

चुनावों में लड़की हूं लड़ सकती हूं की बात करने वाली पार्टी को प्रियंका मौर्य ने तो तगड़ा झटका दिया है। प्रियंका कांग्रेस की पोस्टर गर्ल थीं, लेकिन अब वह भाजपा के साथ हो ली हैं। 

 
Image Credit : सोशल मीडिया

अर्चना गौतम

मेरठ की हस्तिनापुर सुरक्षित सीट से कांग्रेस ने अर्चना गौतम को टिकट दिया है। अर्चना जितना कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में नहीं जानी जा रही हैं, उतना उन्हें उनके पिछले काम की वजह से लोग जान रहे हैं। 

 
Image Credit : सोशल मीडिया

रानी पक्षालिका

बीजेपी की विधायक रानी पक्षालिका सिंह सपा सरकार में मंत्री रहे राजा अरिदमन सिंह की पत्नी हैं। पहले इनका परिवार समाजवादी पार्टी के साथ था, लेकिन 2017 में पक्षालिका सिंह ने बीजेपी का दामन थाम लिया था। 
Image Credit : सोशल मीडिया

'नेताजी' से जुड़ी खास बातें

social media
Read Now