अमर उजाला
Tue, 21 March 2023
उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब समेत पश्चिमोत्तर भारत में मौसम में 23 मार्च से फिर बदलाव आएगा।
इन इलाकों में तेज हवा, गरज के साथ बारिश और कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है।
अरब सागर के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति बनी हुई है।
हरियाणा और आसपास के इलाकों में चक्रवात की स्थिति बनी हुई है।
पिछले दो-तीन दिनों में उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में आंधी, बिजली की कड़क के साथ बारिश हुई है।
23 मार्च से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना जताई गई है।
इस दौरान कुछ स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं। 24 मार्च से मध्य भारत के कुछ इलाकों में भी बारिश की संभावना है।
IPL: हर सीजन में किस-किस ने जीता मैन ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड?