देश के कई हिस्सों में गर्मी और उमस एक बार फिर सताने लगी है। हालांकि प्रचंड गर्मी का दौर नवतपे की विदाई के साथ खत्म हो चुका है, लेकिन कुछ शहरों में पारा 42 डिग्री के आसपास बना हुआ है।
Image Credit : ANI
मानसून पूर्व की गतिविधियां शुरू होने से धूप व बादलों की आंखमिचौली जारी है। हवा में नमी बढ़ने से उमस सता रही है। उधर, दक्षिण पश्चिम मानसून धरती की प्यास बुझाने धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है।
Image Credit : ANI
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि राजधानी दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ अधिकतम तापमान 42 तक रह सकता है। शाम तक कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।
Image Credit : Pixabay
निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार राजस्थान, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आज लू चल सकती है।
Image Credit : ANI
दरअसल, पाकिस्तान से गर्म व शुष्क हवाएं वाया राजस्थान होते हुए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड तक पहुंच रही है। इन शुष्क हवाओं ने मौसम का मिजाज बदलकर रख दिया है।
Image Credit : ANI
देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक, पाकिस्तान से यहां पहुंच रहीं शुष्क हवाओं से वातावरण में नमी नहीं के बराबर है। ऐसे में गर्मी का जबरदस्त असर दिख रहा है, जो 10 जून तक रहेगा।
Image Credit : ANI
सिक्किम, उत्तर पूर्व भारत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों, लक्षद्वीप, रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल के एक या दो हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।
Image Credit : Pixabay
तटीय कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।