अगले पांच दिन कुछ ऐसा रहेगा मौसम का हाल

अमर उजाला

Sat, 28 May 2022

Image Credit : Pixabay

पिछले कुछ दिन भीषण गर्मी से राहत मिलने के बाद शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में लोगों को फिर झुलसाती गर्मी का सामना करना पड़ा। पढ़िए अगले पांच दिन के लिए मौसम विभान विभाग का पूर्वानुमान क्या कहता है।

Image Credit : Pixabay

अगले दो-तीन दिन के दौरान केरल में दक्षिण-पश्चिमी मानसून की शुरुआत के लिए परिस्थितियां अनुकूल होंगी। मानसून के आगे बढ़ने के साथ अगले पांच दिनों में केरल, माहे और लक्षद्वीप में बारिश होने की संभावना है।

Image Credit : Pixabay

पांच दिनों के दौरान आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग इलाकों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। पूर्वोत्तर भारत, बंगाल और सिक्किम के कई हिस्सों में भी बारिश हो सकती है।

Image Credit : Pixabay

बिहार, झारखंड और ओडिशा में तेज हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान जताया गया है। अगले पांच दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी बारिश हो सकती है।

Image Credit : Pixabay

रूस की पूर्व महिला जासूस ने पुतिन के खोले ये बड़े राज

twitter @@KremlinRussia_E/Instagram/aliiaroza
Read Now