अमर उजाला
Wed, 1 December 2021
बंगाल की खाड़ी में कम दबाव क्षेत्र बन रहा है। जिस कारण आंध्र प्रदेश और ओडिशा पर चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है।
वैज्ञानिकों के अनुसार, चक्रवाती संरचना चार दिसंबर तक आंध्र व ओडिशा के चट तक पहुंच सकती है। कुछ ही देर में यह चक्रवाती तूफान 'जवाद' (JAWAD) का रूप ले लेगा।
चक्रवाती तूफान की आशंका में समुद्री तटों के आसपास रहने वाले मछुआरों के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है और उन्हें सुरक्षित स्थान पर लौटने के लिए कहा गया है।
वैज्ञानिकों का कहना है कि थाईलैंड व उसके आसपास कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसके अगले 12 घंटों में अंडमान सागर तक पहुंचने की संभावना है।
वैज्ञानिकों का कहना है कि ओडिशा और आंध्रप्रदेश में चक्रवाती तूफान के कारण भारी बारिश होने का अनुमान है।
ये हैं दुनिया की टॉप कंपनियों के भारतीय सीईओ