दिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, इंसान से लेकर जानवर तक कांपे दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। ठंड लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। कंपा देने वाली सर्दी से दिल्ली के रिज इलाके में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया दिल्ली के सफदरजंग में 2.2 और आयानगर में 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी ने लोगों को खूब परेशान किया हुआ है। अभी एक सप्ताह सुबह के समय घना कोहरा परेशान करता रहेगा। वहीं, शुक्रवार की तरह ही शनिवार को भी दिल्ली शिमला से ज्यादा ठंडी रही। उत्तर प्रदेश में नए साल के साथ ही सर्दियों का सितम शुरू हो गया है। मध्यप्रदेश के नौ गांव में शुक्रवार रात को सबसे कम तापमान नौ गांव में रहा। यहां पर तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।