जब राष्ट्रपति मुर्मू ने ली स्कूली छात्रों की क्लास; बताया पर्यावरण संरक्षण का महत्व

अमर उजाला

Thu, 25 July 2024

Image Credit : pti

This browser does not support the video element.

इस दौरान एक शिक्षक की भूमिका निभाते हुए कक्षा 9 के छात्रों के साथ संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को जल संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया।
Video Credit : pti

कक्षा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "मैं पिछले कई दिनों से आपसे बात करने के बारे में सोच रही थी, क्योंकि आज के बच्चे बहुत प्रतिभाशाली हैं। उनसे सीखने के लिए बहुत कुछ है।"

Image Credit : pti

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई 'एक पेड़ मां के नाम' पहल के बारे में भी बात की और छात्रों से अपने जन्मदिन पर एक पेड़ लगाने को कहा।

Image Credit : pti

राष्ट्रपति ने छात्रों से उनकी महत्वाकांक्षाओं और उन्हें पसंद आने वाले विषयों के बारे में पूछा और यह जानकर खुशी जताई कि वे वैज्ञानिक और डॉक्टर बनने की इच्छा रखते हैं।

Image Credit : pti

राष्ट्रपति ने कहा, "इन चार में से, हम ग्लोबल वार्मिंग के कारण अधिकतम समय तक गर्मी महसूस करते हैं। दिन-प्रतिदिन तापमान बढ़ रहा है। मनुष्य, पशु, पक्षी और पेड़ सभी इसका असर महसूस करते हैं।"

Image Credit : pti

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, "बच्चे भी जानते हैं कि पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है और हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। हमें पानी को संरक्षित करने के लिए वर्षा जल संचयन गड्ढे बनाने चाहिए।"

Image Credit : X/@rashtrapatibhvn

तस्वीर में चूहा खोजने में बड़े-बड़े सूरमा फेल, क्या आप 7 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं?

Istock
Read Now