कौन हैं नुपुर शर्मा, जान को खतरा क्यों?

अमर उजाला

Sun, 29 May 2022

Image Credit : Social Media

भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा ने हाल ही में आरोप लगाया था कि कुछ लोग हिंदू आस्था का लगातार मजाक उड़ा रहे हैं। अगर यही है तो मैं भी दूसरे धर्मों का मजाक उड़ा सकती हूं।

Image Credit : Social Media

इसके बाद नुपुर ने इस्लामी मान्यताओं का जिक्र किया, जिसे कथित फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर ने अपने ट्विटर अकाउंट से गलत बताया और नुपुर पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप लगाया।

Image Credit : Social Media

नुपुर शर्मा का कहना है कि जुबैर के वीडियो क्लिप शेयर करते ही इस्लामी कट्टरपंथी उन्हें दुष्कर्म और सिर धड़ से अलग करने की धमकियां देने लगे। इसके लिए जुबैर जिम्मेदार हैं। 

Image Credit : Social Media

वह पहली बार चर्चा में साल 2015 में आई थीं, जब भाजपा ने उन्हें दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मैदान में उतारा था। 

Image Credit : Social Media

नुपुर भाजपा दिल्ली की प्रदेश कार्यकारिणी समिति की सदस्य हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। 2008 में एवीबीपी से छात्र संघ चुनाव जीतने वाली नुपुर एकमात्र उम्मीदवार थीं।

Image Credit : Social Media

2010 में नुपुर छात्र राजनीति से निकलने के बाद भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा में सक्रिय हुई थीं और उन्हें मोर्चा में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी का जिम्मा सौंपा गया था। 

Image Credit : Social Media

लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स से पढ़ाई करने वाली नुपुर पेशे से वकील भी हैं। नुपुर शर्मा पर इस्लाम के पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने का आरोप है। 

Image Credit : Social Media

बंगाल में ममता-धनखड़ में फिर रार, जानें सब कुछ

सोशल मीडिया
Read Now