अमर उजाला
Fri, 15 July 2022
अमेरिकी सांसद रो खन्ना चर्चा में हैं। भारत के पक्ष में उनके प्रस्ताव को आज अमेरिकी प्रतिनिध सभा ने मंजूरी दे दी।
यह प्रस्ताव अमेरिका के 'काउंटिंग अमेरिकाज एडवर्सरीज थ्रू सैंक्शंस एक्ट' (CAATSA) के प्रतिबंधों से दायरे से भारत को बाहर करता है।
यानी, भारत अगर रूस से हथियार खरीदता है तो अमेरिका को इससे कोई आपत्ति नहीं है।
दरअसल, रो खन्ना भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद हैं। वह 2017 में कैलिफोर्निया से डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद बने थे।
रो खन्ना 13 सितंबर, 1976 में फिलाडेल्फिया में एक भारतीय पंजाबी हिंदू परिवार में हुआ था। उनके माता-पिता पंजाब से यू.एस. में आकर बस गए।
खन्ना ने 8 अगस्त, 2009 से अगस्त 2011 तक राष्ट्रपति बराक ओबामा के तहत संयुक्त राज्य अमेरिका के वाणिज्य विभाग में उप सहायक सचिव के रूप में भी काम किया।
रो खन्ना ने तर्क दिया कि चीन की आक्रामकता को कम करने के साथ भारत को रूसी हथियार प्रणालियों की जरूरत है।
आखिर भूत प्रेत रात के समय में ही क्यों दिखते हैं?