Republic Day 2023: झांकियों से लेकर परेड तक... छाई रही 'नारी शक्ति'

अमर उजाला

Thu, 26 January 2023

Image Credit : ANI

गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर परेड का भव्य आयोजन किया गया। परेड में शामिल झाकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। 

Image Credit : ANI

परेड और झाकियों में भारत की नारी शक्ति का प्रदर्शन किया गया। मार्च पास्ट से लेकर झाकियों की थीम महिलाओं पर केंद्रित रहीं। 

Image Credit : सोशल मीडिया

भारत के संस्कृति मंत्रालय ने 'शक्ति रूपेण संस्थिता' थीम पर झांकी का प्रदर्शन किया। 

Image Credit : ANI

केरल ने "नारी शक्ति और महिला सशक्तिकरण की लोक परंपराओं" की झांकी प्रस्तुत की। झांकी ने महिला सशक्तिकरण को साक्षरता मिशन से जोड़ा।

Image Credit : ANI

कर्नाटक की झांकी में भी नारी शक्ति दिखी। इसमें सुलागिट्टी नरसम्मा, तुलसी गौड़ा हलक्की, सालुमरदा थिमक्का  के योगदान को दिखाया गया। 

Image Credit : ANI

तमिलनाडु की झांकी राज्य के महिला सशक्तिकरण और संस्कृति पर आधारित थी जो संगम काल से लेकर आज तक प्रचलित है।

Image Credit : ANI

महाराष्ट्र ने आजादी के अमृत महोत्सव और नारी शक्ति पर झांकी प्रस्तुत की। 

Image Credit : ANI

त्रिपुरा की झांकी की थीम भी नारी शक्ति के इर्द-गिर्द रही। इसमें राज्य के पर्यटन और जैविक खेती में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को दर्शाया गया। 

 

Image Credit : ANI

नौसेना की लेफ्टिनेंट कमांडर दिशा अमृत, बीएसएफ की ऊंटसवार महिला टुकड़ी, पुलिस बैंड का नेतृत्व करतीं महिलाएं और बीएसएफ की महिला टुकड़ी भी प्रदर्शन का हिस्सा रही।

Image Credit : ANI

इन दस बातों की वजह से दुनिया भर में जाना जाता है भारत

istock
Read Now