अंदाज हो या तेवर, इन महिला सांसदों के क्या कहने आज हम आपको भारत की प्रभावशाली महिला नेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं........... अभिनेत्री से नेता बनीं तृणमूल कांग्रेस की सांसद मिमी चक्रवर्ती आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं महुआ मोइत्रा तृणमूल कांग्रेस की नेता हैं, वे पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर लोकसभा सीट से सांसद हैं सरकार के खिलाफ महुआ मोइत्रा के तेवर सुर्खियों में रहते हैं, उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा में हिस्सा लिया प्रियंका चतुर्वेदी राज्यसभा सदस्य हैं और उद्धव बाल ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना की नेता हैं प्रियंका चतुर्वेदी ने आरक्षण विधेयक पर चर्चा में कहा- महिलाओं को हक देने के दरवाजे तो खुल गए, लेकिन उस पर अभी भी नो-एंट्री है डिंपल यादव उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी हैं, डिंपल मैनपुरी से लोकसभा सदस्य भी हैं डिंपल ने भी लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा में हिस्सा लिया और सरकार से कई सवाल पूछे नवनीत महाराष्ट्र के अमरावती से निर्दलीय लोकसभा सदस्य हैं अभिनेत्री से नेता बनीं नुसरत जहां तृणमूल कांग्रेस की सांसद हैं नुसरत जहां पश्चिम बंगाल के बशीरहाट से लोकसभा सदस्य हैं अंदाज हो या तेवर, इन महिला सांसदों के क्या कहने