अमर उजाला
Sun, 3 November 2024
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अमित शाह ने भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया
इस संकल्प पत्र के अनुसार, गोगो दीदी योजना' के तहत महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये दिए जाएंगे
दिवाली और रक्षाबंधन पर मुफ्त एलपीजी गैस सिलेंडर दिया जाएगा, इसके अलावा सिलेंडर पांच सौ रुपये में दिया जाएगा
झारखंड के युवाओं के लिए 5 लाख रोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे
झारखंड में पेपर लीक की सीबीआई-एसआईटी जांच होगी, आरोपियों को जेल में डाला जाएगा
हम झारखंड में 2.87 लाख सरकारी नौकरियां लाएंगे
युवाओं को दो हजार रुपये प्रति माह दिया जाएगा
झारखंड में समान नागरिक संहिता लागू किया जाएगा, लेकिन आदिवासियों को इस दायरे से दूर रखा जाएगा
सरना धर्म कोड मुद्दे पर विचार-विमर्श कर उचित निर्णय लिया जाएगा
जमशेदपुर में भगवान बिरसा मुंडा का स्मारक बनाएंगे।
दीपावली पर बढ़ा प्रदूषण, इस शहर की हवा सबसे खराब