अमर उजाला
Fri, 30 December 2022
संघ लोक सेवा आयोग यानी यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन को यूपीएससी (UPSC)के नाम से ज्यादा जाना जाता है।
1926 में अपनी स्थापना के समय यह लोक सेवा आयोग कहलाता था। 'रॉस बार्कर' आयोग के पहले अध्यक्ष बने थे।
स्थापना के बाद से ही इसका मुख्य काम सरकार का कामकाज ठीक से करवाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति करना था।
भारत की आजादी के दो साल बाद 26 अक्तूबर, 1950 को इसकी पुनर्स्थापना की गई और इसे संघ लोक सेवा आयोग नाम दिया गया।
संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC की स्थापना संविधान के अनुच्छेद-315 के तहत की गई थी।
वर्तमान में यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा के जरिये प्रशासनिक सेवाओं, ग्रुप-ए और बी यानी समूह क व ख की भर्तियां की जाती हैं।
Govt Jobs जानें पांच बड़ी सरकारी भर्तियां