Hindi Shayari: आईना दिखाते चुनिंदा शेर

अमर उजाला

Mon, 16 February 2026

Image Credit : social media

आइना देख कर तसल्ली हुई 
हम को इस घर में जानता है कोई 

~गुलज़ार

Image Credit : social media

चाहे सोने के फ़्रेम में जड़ दो 
आइना झूट बोलता ही नहीं 

~ कृष्ण बिहारी नूर

Image Credit : social media

दूसरों पर अगर तब्सिरा कीजिए 
सामने आइना रख लिया कीजिए 

~ ख़ुमार बाराबंकवी
Image Credit : social media

मुश्किल बहुत पड़ेगी बराबर की चोट है 
आईना देखिएगा ज़रा देख-भाल के 

~ अमीर मीनाई
Image Credit : social media

इक बार जो टूटे तो कभी जुड़ नहीं सकता 
आईना नहीं दिल मगर आईना-नुमा है 

~ रज़ा हमदानी
Image Credit : social media

Urdu Poetry: क्यूँकर कहूँ कि कोई तमन्ना नहीं मुझे

Read Now