Urdu Poetry: कि जगमगा उठें जिस तरह मंदिरों में चराग़

अमर उजाला काव्य डेस्क, नई दिल्ली 

Image Credit :

दिलों को तेरे तबस्सुम की याद यूँ आई
कि जगमगा उठें जिस तरह मंदिरों में चराग़
- फ़िराक़ गोरखपुरी 

Image Credit :

क्या ख़बर थी कि मुस्कुराने में
इतना होंटों को खींचना होगा
- अनम ज़ामी

Image Credit :

न ख़ुशबुओं से मोहब्बत न 'इश्क़ रंगों से
ये किस के हाथ में गुलशन थमा दिया तुम ने
- नदीम शाद

Image Credit :

कोई ख़ामोश ज़ख़्म लगती है
ज़िंदगी एक नज़्म लगती है
- गुलज़ार

Image Credit :

यही ज़िंदगी मुसीबत यही ज़िंदगी मसर्रत
यही ज़िंदगी हक़ीक़त यही ज़िंदगी फ़साना
- मुईन अहसन जज़्बी

Image Credit :

बहुत हसीन सही सोहबतें गुलों की मगर
वो ज़िंदगी है जो काँटों के दरमियाँ गुज़रे
- जिगर मुरादाबादी 

Image Credit :

Urdu Poetry: मुसाफ़िर ही मुसाफ़िर हर तरफ़ हैं

Read Now