अमर उजाला काव्य डेस्क, नई दिल्ली
आसमाँ अपने इरादों में मगन है लेकिन
आदमी अपने ख़यालात लिए फिरता है
- अनवर मसूद
हम को मिटा सके ये ज़माने में दम नहीं
हम से ज़माना ख़ुद है ज़माने से हम नहीं
- जिगर मुरादाबादी
रास आने लगी दुनिया तो कहा दिल ने कि जा
अब तुझे दर्द की दौलत नहीं मिलने वाली
-इफ़्तिख़ार आरिफ़
ग़म मुझे देते हो औरों की ख़ुशी के वास्ते
क्यूँ बुरे बनते हो तुम नाहक़ किसी के वास्ते
- रियाज़ ख़ैराबादी
उन का ग़म उन का तसव्वुर उन की याद
कट रही है ज़िंदगी आराम से
- महशर इनायती
उन का ग़म उन का तसव्वुर उन के शिकवे अब कहाँ
अब तो ये बातें भी ऐ दिल हो गईं आई गई
- साहिर लुधियानवी
Urdu Poetry: मुझ को ख़्वाहिश ही ढूंढ़ने की न थी