Urdu Poetry: मुद्दत से ख़्वाब में भी नहीं नींद का ख़याल

अमर उजाला काव्य डेस्क, नई दिल्ली 

Image Credit :

मुद्दत से ख़्वाब में भी नहीं नींद का ख़याल
हैरत में हूँ ये किस का मुझे इंतिज़ार है
- शैख़ ज़हूरूद्दीन हातिम  

Image Credit :

आवाज़ दे रहा था कोई मुझ को ख़्वाब में
लेकिन ख़बर नहीं कि बुलाया कहाँ गया
- फ़ैसल अजमी

Image Credit :

दरवाज़ा खटखटा के सितारे चले गए
ख़्वाबों की शाल ओढ़ के मैं ऊँघता रहा
- आदिल मंसूरी

Image Credit :

मरने के बा'द ख़ुद ही बिखर जाऊँगा कहीं
अब क़ब्र क्या बनेगी अगर घर नहीं बना
- बेदिल हैदरी

Image Credit :

ये बस्तियाँ बड़ी गुंजान हैं मगर इन में
किसी गली में नहीं कोई घर तुम्हारे सिवा
- शाहिदा लतीफ़  

Image Credit :

ज़िंदगी शम्अ की मानिंद जलाता हूँ 'नदीम'
बुझ तो जाऊँगा मगर सुबह तो कर जाऊँगा
- अहमद नदीम क़ासमी

Image Credit :

Urdu Poetry: शाम होती है तो घर जाने को जी चाहता है

Read Now