Urdu Poetry: न जाने कौन सी मंज़िल पे इश्क़ आ पहुँचा

अमर उजाला काव्य डेस्क, नई दिल्ली  

Image Credit :

न जाने कौन सी मंज़िल पे इश्क़ आ पहुँचा
दुआ भी काम न आए कोई दवा न लगे
- अज़ीज़ुर्रहमान शहीद फ़तेहपुरी

Image Credit :

मुझ को अब कैसे पा सकेगा कोई
वक़्त था और गुज़र गया हूँ मैं
- शारिक़ जमाल 

Image Credit :

न वो सूरत दिखाते हैं न मिलते हैं गले आ कर
न आँखें शाद होतीं हैं न दिल मसरूर होता है
- लाला माधव राम जौहर

Image Credit :

आह जो दिल से निकाली जाएगी
क्या समझते हो कि ख़ाली जाएगी
- अकबर इलाहाबादी

Image Credit :

Urdu Poetry: आज भी नक़्श हैं दिल पर तिरी आहट के निशाँ

Read Now