Hindi Shayari: चाँद पर कहे गए चुनिंदा शेर

अमर उजाला

Fri, 21 April 2023

Image Credit : social media

हाथ में चाँद जहाँ आया मुक़द्दर चमका 
सब बदल जाएगा क़िस्मत का लिखा जाम उठा 

~ बशीर बद्र
Image Credit : social media

दूर के चाँद को ढूँडो न किसी आँचल में 
ये उजाला नहीं आँगन में समाने वाला 

~ निदा फ़ाज़ली
 
Image Credit : social media

वो चाँद कह के गया था कि आज निकलेगा 
तो इंतिज़ार में बैठा हुआ हूँ शाम से मैं 

~ फ़रहत एहसास

Image Credit : social media

वो कौन था जो दिन के उजाले में खो गया 
ये चाँद किस को ढूँडने निकला है शाम से 

~ आदिल मंसूरी

Image Credit : social media


उर्दू अदब

ऐ काश हमारी क़िस्मत में ऐसी भी कोई शाम आ जाए 
इक चाँद फ़लक पर निकला हो इक चाँद सर-ए-बाम आ जाए 

~ अनवर मिर्ज़ापुरी

Image Credit : social media

तुम जिसे चाँद कहते हो वो अस्ल में 
आसमाँ के बदन पर कोई घाव है 

~ त्रिपुरारि

 
Image Credit : social media

भगत सिंह के कुछ पसंदीदा अशआर

social media
Read Now