मनोज बाजपेयी का फिटनेस मंत्र 54 साल के अभिनेता मनोज बाजपेयी की अच्छी फिटनेस के कारण उनकी उम्र का पता लगाना मुश्किल है। मनोज बाजपेयी फिट और हेल्दी रहने के लिए अच्छी लाइफस्टाइल जीते हैं। वह समय पर ब्रेकफास्ट, लंच और ब्रंच लेते हैं और हेल्दी डाइट फॉलो करते हैं। हालांकि उनकी फिटनेस का सीक्रेट है कि मनोज बाजपेयी ने पिछले 14 सालों से डिनर नहीं किया। मनोज बाजपेयी रात में खाना नहीं खाते, उनके घर की रसोई में लंच के बाद कुछ नहीं पकाया जाता है। एक्टर ने बताया कि उनके दादा जी भी रात में खाना नहीं खाते थे, मनोज इसी रूटीन को फॉलो करते हैं। लाइफस्टाइल