महल जैसा दिखता है भाग्यश्री का आलीशान घर भाग्यश्री मुंबई के पारले इलाके में एक तीन मंजिला लग्जरी बंगले में रहती हैं। उनके आलीशान घर का इंटीरियर बहुत ही शानदार है। भाग्यश्री के घर में एक बड़ा सा गार्डन एरिया है, जहां सुंदर सा पूल और कई पेड़ पौधे हैं। अंदर से भी घर काफी सुंदर सजा है, यहां मार्बल के साथ ही वुडन वर्क देखने को मिलता है। घर का लिविंग रूम काफी बड़ा और लग्जरी है, जिसमें लाल रंग का आरामदायक सोफा रखा हुआ है। इसके अलावा भाग्यश्री के घर में जिम एरिया, डाइनिंग एरिया, सुंदर बेडरूम और अन्य सुविधाएं हैं। लाइफस्टाइल