डिलवरी के बाद आलिया ने इस डाइट प्लान से घटाया वजन फिटनेस के लिए मशहूर आलिया भट्ट डिलीवरी के 6 महीने बाद ही पहले जैसी शेप में आ गईं। आलिया भट्ट ने अपना फिटनेस सीक्रेट बताया, वर्कआउट और हेल्दी डाइट से उन्होंने वजन घटाया है। डॉक्टर की सलाह पर उन्होंने डिलीवरी के बाद 12 हफ्तों तक कोई हार्ड वर्कआउट नहीं किया, हालांकि योग करती रहीं। अभिनेत्री रोजाना 15 मिनट टहलती हैं और ब्रीदिंग एक्सरसाइज करती हैं। डिलीवरी के बाद आलिया ने डॉक्टर की सलाह से ही एक्सरसाइज और डाइट को अपनाया। आलिया अपनी डाइट का भी पूरा ध्यान देती हैं, हेल्दी खाने का सेवन करती हैं। लाइफस्टाइल