कौन हैं शिवरंजनी तिवारी, जो करना चाहती हैं धीरेंद्र शास्त्री से शादी शिवरंजनी तिवारी बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को अपना प्राणनाथ मानती हैं। कहा जा रहा है कि धीरेंद्र शास्त्री से शादी की इच्छा लेकर शिवरंजनी सिर पर कलश रखे बागेश्वर धाम के लिए निकली हैं। हरिद्वार में रहने वाली शिवरंजनी तिवारी एमबीबीएस की छात्रा हैं और भजन गायिका के तौर पर जानी जाती हैं। वह चार साल की उम्र से भजन गा रही हैं और 2021 से धीरेंद्र शास्त्री को फॉलो कर रही हैं। शिवरंजनी के परिवार का नाता एमपी के सिवनी में जन्मे ब्रह्मलीन जगद्गुरु स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज से है। शिवरंजनी के पिता एक बाइक कंपनी में महाप्रबंधक के पद पर हैं, माता कैंसर दवाओं की विशेषज्ञ हैं। लाइफस्टाइल