पाचन क्रिया करनी है दुरुस्त तो ऐसे करें एलोवेरा का सेवन ऐलोवेरा को किस तरह अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, आज इसी बारे में हम आपको बता रहे हैं। गर्म पानी में एलोवेरा मिलाकर पीने से कई तरह की परेशानियां दूर होती हैं। अगर आप एलोवेरा जूस में नींबू का रस मिलाकर इसे पिएंगे तो आपका पाचनतंत्र मजबूत होगा। एलोवेरा काफी कड़वा होता है तो इसे आप शहद के साथ मिलाकर खा सकते हैं। एक चम्मच एलोवेरा जूस के साथ समान मात्रा में आंवले का जूस लेने से पाचन दुरुस्त रहेगा। अगर आप एलोवेरा जेल को पत्ते से निकालकर खाने में सक्षम हैं, तो ये सबसे बेस्ट विकल्प है। Aloe Vera